ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजमशेदपुर में 9 अगस्त को भाजयुमो शहीदों को देगा श्रद्धांजलि

जमशेदपुर में 9 अगस्त को भाजयुमो शहीदों को देगा श्रद्धांजलि

भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को बिष्टूपुर स्थित चैंबर भवन में हुई, जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने की। इसमें...

जमशेदपुर में 9 अगस्त को भाजयुमो शहीदों को देगा श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 07 Aug 2017 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को बिष्टूपुर स्थित चैंबर भवन में हुई, जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने की। इसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा महानगर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव उपस्थित थे। युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पर भाजयुमो जिलाध्य्क्ष राजा ने बताया कि अगस्त क्रांतिकारी माह है। इसी कड़ी में युवा मोर्चा द्वारा 9 अगस्त को शहीद नायकों को याद करते हुए जिला कार्यालय साकची से गोलमुरी स्तिथ शहीद स्थल तक बाइक रैली निकालेगा व शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसी दिन मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें