ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुर65 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा : गिलुवा

65 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा : गिलुवा

भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में 65 से ज्यादा सीटें पूरे झारखंड में जीत दर्ज करेगी। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान...

65 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा : गिलुवा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 04 Aug 2019 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में 65 से ज्यादा सीटें पूरे झारखंड में जीत दर्ज करेगी। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान में काफी संख्या में युवा वर्ग तथा खासकर महिलाएं भाजपा से जुड़ रही हैं। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने सदस्यता अभियान के दौरान कही।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि लगातार क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड के कई पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाया। चक्रधरपुर प्रखंड के चन्द्री, चैनपुर, लौजोड़ा, हतनातोडांग, भुजुसाई, सरजो महतो गांव के बूथ संख्या 162, 143, 154, 56 में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया। सदस्यता अभियान में जिलाध्यक्ष मनीष राम, जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय, जिला महामंत्री रतनलाल बोदरा, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश यादव, जिला कार्यसमेकित सदस्य ललित मोहन गिलुवा, भाजपा नेता विजय मेलगांडी, पंडित महतो, रोहित प्रधान, नरसिंह महाली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें