भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने दी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने इसे संगठन के लिए नए अध्याय की शुरुआत बताया और कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व से कार्यकर्ताओं और संगठन में समन्वय बढ़ेगा, जिससे अंत्योदय और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य होंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा, नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना संगठन के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। उनका अध्यक्ष बनाना मजबूत नेतृत्व, सामूहिक संकल्प तथा स्पष्ट दृश्टिकोण को बढ़ावा देगा।नितिन नबीन के नेतृत्व में कार्यकर्त्ता तथा संगठन के बीच में समन्वय को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।उनके नेतृत्व में विकसित भारत का जो सपना साकार होगा। अंत्योदय के मूलमंत्र के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की दिशा में पार्टी नया आयाम स्थापित करेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




