ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरभाजपा ने उलीडीह में निकाली पदयात्रा, समस्याओं की ली जानकारी

भाजपा ने उलीडीह में निकाली पदयात्रा, समस्याओं की ली जानकारी

भाजपा उलीडीह मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आदिवासी जनकल्याण उच्च विद्यालय स्थित बूथों के परिसीमन क्षेत्र में पदयात्रा की...

भाजपा ने उलीडीह में निकाली पदयात्रा, समस्याओं की ली जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 16 Dec 2018 06:32 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा उलीडीह मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आदिवासी जनकल्याण उच्च विद्यालय स्थित बूथों के परिसीमन क्षेत्र में पदयात्रा की गई। उन क्षेत्र की जनसमस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की गई और सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में नए लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। इस अवसर पर मंडल प्रभारी सह महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीरू सिंह, पश्चिमी विधानसभा पदयात्रा प्रभारी मिथिलेश यादव, मंडल के महामंत्री पवन राय, प्रवीण सिंह, भाजयुमो, ओबीसी, महिला एससी और किसान मोर्चा के पदाधिकारी, वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें