बीजेपी परसूडीह मंडल में 5400 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य
जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तेजी से शुरू हो गया है। सदस्यता प्रभारी राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में बैठक में कार्यकर्ताओं ने सदस्यता महा अभियान को गति देने की रणनीति बनाई। 54...
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के परसूडीह मंडल में सदस्यता अभियान तेजी से शुरू हो गया है। सदस्यता प्रभारी राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में मंडल क्षेत्र के सारजमदा में, शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी की एक बैठक की गई। बैठक में प्रभारी ने कहा कि मंडल क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं में किसी प्रकार का विवाद नहीं है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने सदस्यता महा अभियान के कार्यक्रम में लगे हुए हैं। सदस्यता महा अभियान को और गति प्रदान करने के लिए रणनीति बनाई गई, जिसमें शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक एवं प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। कहा गया कि अपने-अपने शक्ति केंद्र के प्रत्येक बूथ क्षेत्र में कम से कम 100 सदस्य बनना है। इस प्रकार 54 बूथों में 5400 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे पूरा करने के लिए कार्यकर्ता लगे हुए हैं। मुंडा ने कहा कि आगामी 2 जनवरी से प्रत्येक शक्ति केंद्र स्तर पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक, सह संयोजक, स्थानीय मुखिया, स्थानीय पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद के सदस्य उपस्थित रहेंगे। साथ ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सभी खर्च कर्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखा, बैठक का संचालन भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ओबीसी मोर्चा मीडिया प्रभारी श्री सुमित कुमार शर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा महामंत्री श्री दीपू शर्मा ने किया,बैठक में मंडल क्षेत्र में निवास करने वाले दो दिवंगत कार्यकर्ता स्वर्गीय शिव प्रसाद एवं लखविंदर सिंह की आत्मा के शांति के लिए एक मिनट का मान रखा गया। विदित हो कि पिछले दिनों बीमारी के कारण इन दो कार्यकर्ताओं की मृत्यु हो गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।