ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरभाजपा हत्याकांड : 20 दिन पहले आरोपी के घर में हुई थी पार्टी

भाजपा हत्याकांड : 20 दिन पहले आरोपी के घर में हुई थी पार्टी

भाजपा नेता अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या में कई राज खुल रहे हैं। इसमें एक बात सामने आयी है कि बीस दिन पहले एक आरोपी के घर में पार्टी हुई...

भाजपा हत्याकांड : 20 दिन पहले आरोपी के घर में हुई थी पार्टी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 23 Jul 2020 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेता अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या में कई राज खुल रहे हैं। इसमें एक बात सामने आयी है कि बीस दिन पहले एक आरोपी के घर में पार्टी हुई थी। इसमें शामिल लोग रात में ही उस विवादित मकान में गए थे जिसका केस अधिवक्ता प्रकाश यादव देख रहे थे। रातों रात उस घर में घुसकर लोगों ने वहां रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति को बाहर निकाल दिया था और उस घर का भी नम्बर प्लेट बदल दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर अधिवक्ता प्रकाश उस मकान में गए थे, लेकिन फिर लौट आए थे। बताया जाता है कि दो दिन पहले अधिवक्ता का उसी मकान को लेकर एक आरोपी के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद से ही उस आरोपी के घर में दोबारा लोगों की बैठक शुरू हो गयी थी। इस दिशा में भी पुलिस अनुसंधान कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें