ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसाकची में भाजपा नेताओं ने दी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि

साकची में भाजपा नेताओं ने दी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में पूर्व विदेश मंत्री व पार्टी की वरिष्ठ नेता दिवंगत सुषमा स्वराज आयोजित सभा में श्रद्धांजलि दी...

साकची में भाजपा नेताओं ने दी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 08 Aug 2019 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में पूर्व विदेश मंत्री व पार्टी की वरिष्ठ नेता दिवंगत सुषमा स्वराज आयोजित सभा में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि प्रखर वक्ता और पार्टी की बेहतरीन राजनेताओं में शुमार रहीं सुषमा स्वराज अब इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उन्होंने अपनी कार्यशैली से भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया है। अपने विदेश मंत्री के कार्यकाल के दौरान उन्होंने विदेश में फंसे बेशुमार लोगों की त्वरित मदद की। वहीं, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने कहा कि सुषमा स्वराज के वक्तव्य जितने ओजस्वी होते थे, उनके दिल में वात्सल्य भाव भी उतना ही प्रखर था। युवा कार्यकर्ताओं के हमेशा उत्साहित करने वाली सुषमा जी के निधन से न बल्कि भाजपा को, समूचे देश की राजनीति में बड़ी क्षति पहुंची है। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, प्रदेश पिछड़ी जाती मोर्चा के उपाध्यक्ष हलधर नारायण साह, संजीव कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, चित्तरंजन वर्मा, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, सुनील बारी, अमरजीत सिंह राजा, नीरू सिंह, दिनेश शर्मा, सुरंजन राय सहित अन्य लोग शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें