Jamshedpur News: जमशेदपुर बंद की एफआईआर पर भाजपा का विरोध, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर में भाजपा नेताओं ने 3 जुलाई को बंद के दौरान भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। संजीव सिन्हा ने बताया कि बंद शांतिपूर्ण था और आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Jamshedpur News: जमशेदपुर बंद की एफआईआर पर भाजपा का विरोध, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur News: जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा तथा शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 3 जुलाई को बिष्टूपुर में हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जमशेदपुर बंद का आह्वान किया था, जिसे व्यापारियों, आम नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिला। भाजपा ने आरोप लगाया कि बंद के बाद जमशेदपुर अक्षेस के एक पदाधिकारी की शिकायत पर टेल्को थाने में टेल्को मंडल अध्यक्ष, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सहित 18 नेताओं और अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में गंभीर और निराधार धाराएं लगाई गई हैं, जबकि बंद के दौरान ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

पार्टी ने निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की। मीडिया से बातचीत में संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा संविधान सम्मत और शांतिपूर्ण जनआंदोलनों में विश्वास करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने प्राथमिकी की समीक्षा कर निराधार धाराएं हटाने और निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने की मांग की। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।