Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBJP Holds Assembly Level Conference in Jamshedpur for Self-Reliant India Campaign
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में स्वदेशी अपनाने का आह्वान

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में स्वदेशी अपनाने का आह्वान

संक्षेप: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत पोटका विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को सम्मेलन का आयोजन किया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया और कार्यकर्ताओं को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी के पितृपुरुषों के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया गया।

Sun, 9 Nov 2025 11:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन पोटका विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को किया गया। सुंदरनगर स्थित कल्याण मंडपम में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सफल बनाने का प्रण लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया गया। इससे पहले, भाजपा नेताओं के द्वारा पार्टी के पितृपुरुषों के छविचित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। आज दुनिया में भारत की चर्चा विकास, अर्थव्यवस्था और नीतिगत सुधारों के उदाहरण के रूप में होती है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और भारत का धन देश के ही विकास में लगेगा। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन सम्पन्न हो चुका है। सम्मेलन में विषय प्रवेश जिला महामंत्री अनिल मोदी, मंच संचालन जिला कार्यालय मंत्री सुबोध झा एवं धन्यवाद ज्ञापन चंद्रशेखर गुप्ता ने किया। इस दौरान बुलु रानी सिंह, हरेंद्र सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, सुदीप्तो डे राणा व अन्य मुख्यरूप से मौजूद रहे।