भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के नेता दीपक निषाद नहीं रहे
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी मत्स्य प्रकोष्ठ झारखंड के पूर्व संयोजक एवं पूर्व संगठन विस्तारक दीपक निषाद का आकस्मिक निधन वेल्लोर में हो...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 01 Nov 2023 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी मत्स्य प्रकोष्ठ झारखंड के पूर्व संयोजक एवं पूर्व संगठन विस्तारक दीपक निषाद का आकस्मिक निधन वेल्लोर में हो गया। वे पिछले 3 महीने से कैंसर से पीड़ित थे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, महामंत्री अनिल मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रकाश जैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, युवा मोर्चा के नेता विजय सिंह उनके निवास स्थान जुगसलाई में जाकर पीड़ित परिवार से मिला एवं पार्वती घाट जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
