Jamshedpur News: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पत्थरबाजी में दर्जन भर से अधिक घायल

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। कांग्रेस सांसद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने जी टाउन मैदान से मार्च निकाला और कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय पहुंचे। वहां विरोध और नारेबाजी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट तथा पत्थरबाजी हुई। घटना में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए और इलाके में तनाव बना रहा।

Jamshedpur News: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पत्थरबाजी में दर्जन भर से अधिक घायल

Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिष्टुपुर में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपा के लोग कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुरस्कालय आ रहे थे, इसी बीच कांग्रेस के लोगों ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हैं।जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सांसद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जी टाउन मैदान से मार्च निकाला। मार्च करते हुए सभी कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के सामने पहुंचे। इसी दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद जमकर नारेबाजी हुई।

देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों ओर से लाठी चलने तथा पत्थरबाजी होने लगी, जिसमें दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए। मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पत्थरबाजी में दर्जन भर से अधिक घायल