ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरभाजपा ने किया शांति देवी का अभिनंदन

भाजपा ने किया शांति देवी का अभिनंदन

भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रहीं शांति देवी को प्रदेश का समाज कल्याण बोर्ड में बतौर सदस्य मनोनीत किए जाने पर शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को जिला कार्यालय में अभिनंदन समारोह...

भाजपा ने किया शांति देवी का अभिनंदन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 02 Jul 2017 04:12 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रहीं शांति देवी को प्रदेश का समाज कल्याण बोर्ड में बतौर सदस्य मनोनीत किए जाने पर शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को जिला कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित किया। शांति देवी को सम्मानित किया गया। उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस दौरान विशेष रूप से मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वाभव की धनी शांति देवी के समाज कल्याण बोर्ड में मनोनयन से कई सामाजिक विसंगतियां दूर की जा सकेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चाध्यक्ष नीरू सिंह ने किया। पार्टी नेता राकेश सिंह, अंकित आनंद, अमरजीत सिंह राजा, रेनू सिन्हा, सोनिया साहू, कैलाश पति मिश्र, सुशीला शर्मा, टानो देवी, सुशीला सिंह, विजया लक्ष्मी, नीलू झा, अरविन्द्र कौर सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें