भाजपा के छह मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

Apr 06, 2026 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर के छह मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने और वैचारिक रूप से सशक्त करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भाजपा के छह मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के छह मंडलों सोनारी, मानगो, उलीडीह, सीतारामडेरा, बर्मामाइंस और घाघीडीह में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण में सात सत्र संपन्न हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, सांसद विद्युतवरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले और महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस दौरान भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठापन, अंत्योदय, कार्य पद्धति, सोशल मीडिया, एआई, नमो एप और सरल एप के उपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। नेताओं ने कहा कि पार्टी का विस्तार कार्यकर्ताओं की मेहनत और मजबूत संगठन के बल पर संभव हुआ है। साथ ही टेल्को और सुंदरनगर मंडल में भी दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया, जिसमें कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।