Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBJP Celebrates 75 Years of Indian Constitution with Events in Jamshedpur

संविधान को हथियार बना राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे कई दल : डॉ. रवींद्र राय

भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर जमशेदपुर में गोष्ठी का आयोजन किया। भाजपा नेता डॉ. रवींद्र राय ने संविधान की महत्ता पर चर्चा की और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने संविधान की...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 25 Jan 2025 04:22 PM
share Share
Follow Us on
संविधान को हथियार बना राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे कई दल : डॉ. रवींद्र राय

भारतीय संविधान के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान के तहत शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में बिष्टूपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के टाटा सभागार में आयोजित गोष्ठी में झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। डॉ. रवींद्र राय ने संविधान की महत्ता और इसके 75 वर्षों की यात्रा पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जिन राजनीतिक दलों के पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं है, वे संविधान को राजनीतिक हथियार बनाकर राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। जो लोग संविधान के सिद्धांतों और उसकी धारा-प्रावधानों को ठीक से नहीं समझते, वे ही संविधान को दिखाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी दलों ने संविधान को बदलने जैसा झूठ फैलाने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने इसे नकार दिया। डॉ. राय ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारतीय संविधान की आत्मा को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। इंदिरा गांधी की सरकार ने 1975 में आपातकाल लगाकर संविधान के मूल्यों और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई। कांग्रेस हमेशा से आरक्षण विरोधी रही है। दलितों, पिछड़ों, और आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास करती रही है। यह वही पार्टी है, जिसने बाबा साहेब के आरक्षण के सिद्धांतों को भी नजरअंदाज किया।

कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को ठेस पहुंचाई : विद्युतवरण महतो

जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का बार-बार अपमान किया, उनके योगदान को नजरअंदाज किया और संविधान की आत्मा को ठेस पहुंचाई, आज उसी पार्टी के नेता हाथ में संविधान लेकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी

संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा के विभिन्न मोर्चा की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इनमें चित्रांकन, निबंध और क्विज प्रतियोगिता शामिल थी। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं में विजेता हुए प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर अतिथियों ने पुरुस्कृत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें