Jamshedpur News: भाजपा और सरयू राय ने निकाला मशाल जुलूस, शहरवासियों से मांगा समर्थन

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: फोटो-सरफराज नये एसएसपी थानों को टाइट करेंगे, स्थिति को संभालेंगे यही उम्मीद है :

Jamshedpur News: भाजपा और सरयू राय ने निकाला मशाल जुलूस, शहरवासियों से मांगा समर्थन

Jamshedpur News: शहर की गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा, विधायक सरयू राय, आजसू पार्टी और विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि यह बंद जमशेदपुर वासियों की रक्षा के लिए आहूत किया गया है, इसलिए शहरवासी इसका समर्थन करें। वे गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय साकची में बंद को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विरोध प्रदर्शन

दूसरी ओर, हिमांशु सिंह हत्याकांड समेत आपराधिक घटनाओं को रोकने में प्रशासनिक विफलता के विरोध में भाजपा ने महानगर के सभी मंडल क्षेत्रों में आक्रोशपूर्ण मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए। वहीं, सरयू राय के आह्वान पर भी गुरुवार शाम बिष्टूपुर में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस माइकल जॉन ऑडिटोरिय़म से प्रारंभ हुआ और बिष्टुपुर मेन रोड होते हुए वापस माइकल जॉन ऑडिटोरियम से पास लौटकर संपन्न हो गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मशाल जुलूस में कई दलों और विभिन्न समाज के लोगों की सहभागिता रही। लोगों ने हाथों में तख्तियां थाम रखीं थीं, जिसमें हिमांशु सिंह को न्याय दिलाने की मांग की गई है। जुलूस में चल रहे लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और शुक्रवार को बंद रहने की घोषणा की। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।

प्रशासन की विफलता

संवाददाता सम्मेलन में अभय सिंह ने आरोप लगाया कि आज थानों की बोली लगाई जा रही है, ऐसे में कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा, यह समझा जा सकता है। उन्होंने बताया कि मिनी बस एसोसिएशन, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, चैम्बर ऑफ कॉमर्स जैसे संगठनों से बंद को समर्थन देने की अपील की गई है। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि हालिया आपराधिक घटनाओं से प्रशासन पर प्रश्न चिह्न लगा है। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी वाहन संगठनों और छोटे-बड़े व्यापारियों व स्कूल प्रबंधनों से भी बंद रखने का आह्वान किया। एक सवाल के जवाब में झामुमो और कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह और मीडिया प्रभारी प्रेम झा भी उपस्थित थे।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए

विधायक सरयू राय ने कहा कि हत्या जैसे संवेदनशील मुद्दे पर किसी को व्यक्तिगत अथवा राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास नहीं करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुक्रवार को आहूत बंद का उद्देश्य सरकार की विफलता दिखाना नहीं, बल्कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन पर दबाव बनाना है। आइंदा इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसका बंदोबस्त प्रशासन करे, ये भी मकसद है। सरकार इसे अपने खिलाफ कतई नहीं माने। वे बिष्टूपुर स्थित आवास पर सर्वसमाज और सर्वदलीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने व्यवसायी वर्ग से अपील की कि वे दुकान न खोलें, व्यवसायी प्रतिष्ठान बंद रखें। उनका प्रयास है कि बिना जोर लगाए जमशेदपुर स्वतःस्फूर्त बंद हो, ताकि मैसेज साफ-साफ जाए। सरकारी दफ्तरों को भी बंद रखने की अपील की गई है। बैठक में हिमांशु सिंह की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा द्वारा आहूत बंद का मुख्य उद्देश्य क्या है?
भाजपा द्वारा आहूत बंद का उद्देश्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन पर दबाव बनाना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।