बंगाल चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक बने अर्जुन मुंडा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अर्जुन मुंडा को स्टार प्रचारक बनाया है। यह निर्णय पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह लाया है। मुंडा की बांग्ला भाषा पर अच्छी पकड़ है, जिससे वे स्थानीय कार्यकर्ताओं से जुड़ सकेंगे। उनकी नियुक्ति से भाजपा के चुनावी अभियान को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को स्टार प्रचारक बनाया गया है। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है, उनमें झारखंड से एक मात्र अर्जुन मुंडा ही शामिल हैं। दरअसल मुंडा की बांग्ला भाषा पर भी अच्छी पकड़ है। ऐसे में वे स्थानीय कार्यकर्ताओं से आसानी से जुड़ सकेंगे और जरूरत पड़ने पर बांग्ला में भाषण देना भी उनके लिए संभव होगा। अर्जुन मुंडा को स्टार प्रचारक बनाये जाने से सक्रिय होने से पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनावी अभियान को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


