Bistupur Loot Raises Serious Concerns About City Security चौबीस घंटे में दूसरी बड़ी वारदात, पुलिस सुरक्षा पर उठ रहे सवाल, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBistupur Loot Raises Serious Concerns About City Security

चौबीस घंटे में दूसरी बड़ी वारदात, पुलिस सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

बिष्टूपुर में लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना 24 घंटे के भीतर हुई दूसरी बड़ी घटना है। सोनारी में ज्वेलरी शॉप में डकैती के बाद लोग दहशत में हैं। पुलिस की गश्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 5 Sep 2025 05:36 AM
share Share
Follow Us on
चौबीस घंटे में दूसरी बड़ी वारदात, पुलिस सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

बिष्टूपुर में हुई लूट की वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज 24 घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी घटना है। इसके पहले बुधवार को सोनारी के एरोड्राम मार्केट स्थित ज्वेलरी शॉप में अपराधियों ने डकैती को अंजाम दिया था। लगातार हो रही वारदात से लोग दहशत में हैं और पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बिष्टूपुर और सोनारी जैसे इलाके अपराधियों के लिए लंबे समय से सेफ जोन माने जाते रहे हैं। इन क्षेत्रों से सरायकेला-खरसावां जिले की सीमा सटी है। अपराधी वारदात के बाद आसानी से ओडिशा और पश्चिम बंगाल की ओर भाग निकलते हैं।

यही वजह है कि पुलिस को उन्हें पकड़ने में कठिनाई होती है। सोनारी में ज्वेलरी शॉप डकैती के बाद अपराधी सीधे डोबो पुल के रास्ते फरार हो गए थे, जबकि बिष्टूपुर की घटना में लुटेरे आदित्यपुर की ओर भागे। लगातार हो रही घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि पुलिस को सिर्फ जांच में समय गंवाने के बजाय सीमावर्ती इलाकों में चौकसी कड़ी करनी चाहिए। साथ ही शहर के व्यस्त बाजारों और प्रमुख सड़कों पर गश्त बढ़ाई जाए, ताकि अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ कायम रहे। शहरवासियों का कहना है कि पुलिस जब चोरी नहीं रोक पाती है तो इतनी बड़ी घटना कैसे रोकेगी। अपराधियों ने दोनों घटनाओं को दिनदहाड़े अंजाम दिया। इससे पता चलता है कि पुलिस सुरक्षा काफी ढीली है। अपराधी कहीं भी सरेआम वारदात को अंजाम देकर भाग निकल रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।