ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबिरसानगर के युवक ने किया आत्मदाह

बिरसानगर के युवक ने किया आत्मदाह

बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 5 निवासी 29 वर्षीय राजू सिंह ने बुधवार सुबह शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह कर लिया। घटना के समय वह घर पर अकेला था। उसकी पत्नी मायके चली गई थी और मां बहू को लाने...

बिरसानगर के युवक ने किया आत्मदाह
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 31 Aug 2017 03:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 5 निवासी 29 वर्षीय राजू सिंह ने बुधवार सुबह शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह कर लिया। घटना के समय वह घर पर अकेला था। उसकी पत्नी मायके चली गई थी और मां बहू को लाने निकली थी। घटना सुबह 10.30 बजे की है। राजू की शादी एक साल पहले हुई थी। वह घर पर अपनी मां बिमला देवी के साथ रहता था। तीन दिनों पहले बहू के पिता की मौत हो गई थी। इस कारण वह मायके चली गई थी। बुधवार सुबह 10.30 बजे मां अपनी बहू को लेकर आने के लिए घर से निकली। इधर, बेटा राजू सिंह ने आत्मदाह कर लिया। घटना के बाद उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने कहा कि वह सौ प्रतिशत तक जल गया था। मृतका की मां बिमला देवी का कहना है कि मेरा बेटा विक्षिप्त है। बचपन से ही उल्टी-सीधी हरकत करता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें