भुइयांडीह में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, सड़क जाम
भुइयांडीह में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार सुदीप रॉय की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। डीएसपी भोला प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 4 निवासी सुदीप रॉय के रूप में की गई। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया जिससे यातायात प्रभावित रहा। घटना की सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया जिसके बाद स्थानीय लोग सड़क से हटे ।इस दौरान लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रहा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुदीप लाइफ लाइन नरसिंह होम में काम करता था।
वह खाना खाने के लिए नर्सिंग होम से निकला था। वापसी के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


