बांगुड़दा परीक्षा केंद्र के बाहर से परीक्षार्थी की बाइक की चोरी, थाना में शिकायत

Feb 14, 2026 04:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

पटमदा के आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय बांगुड़दा के परीक्षा केंद्र के बाहर एक छात्र की बाइक चोरी हो गई। दुर्योधन गोप, जो मैट्रिक परीक्षा देने आया था, ने अपनी बाइक सुबह 9 बजे पार्क की थी। परीक्षा के बाद जब वह लौटे, तो बाइक गायब मिली। शिकायत के बाद CCTV फुटेज में चोर की पहचान हुई।

बांगुड़दा परीक्षा केंद्र के बाहर से परीक्षार्थी की बाइक की चोरी, थाना में शिकायत

पटमदा: पटमदा प्रखंड के आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय बांगुड़दा स्थित परीक्षा केंद्र से बाहर से शुक्रवार को बोड़ाम प्रखंड के चामीडीह गांव निवासी दसवीं का छात्र दुर्योधन गोप, (पिता- सिधर गोप) की बाइक चोरी हो गई। दुर्योधन गोप ने बताया कि वह शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा देने के लिए अपनी स्प्लेंडर बाइक (जेएच 05सीई 6492) से आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय बांगुड़दा परीक्षा केंद्र गया था। दुर्योधन ने सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र के बाहर बाइक रख कर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश किया। परीक्षा देने के बाद दोपहर 1 बजे जब बाइक के पास पहुंचा तो गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन की गई बावजूद कहीं कोई पता नहीं चल सका।

उसने पिता के साथ कमलपुर थाना जाकर बाइक चोरी का लिखित शिकायत दर्ज कराई। सिधर गोप ने टाटा काटिन रास्ते में लगी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाला तो पता चला कि चोर बाइक चोरी कर जमशेदपुर की तरफ फरार हो गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।