भूनी प्रीमियर लीग 2026 : पार्थ इलेवन बना विजेता

Mar 17, 2026 09:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

भूनी प्रीमियर लीग 2026 का समापन, पार्थ इलेवन बनी चैंपियन फोटो है:

भूनी प्रीमियर लीग 2026 : पार्थ इलेवन बना विजेता

पटमदा: बोड़ाम प्रखंड के भूनी क्रिकेट मैदान में आयोजित तीन दिवसीय भूनी प्रीमियर लीग 2026 का सोमवार को समापन सोमवार हो गया। फाइनल मुकाबले में पार्थ इलेवन ने माफी स्ट्राइकर्स को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए माफी स्ट्राइकर्स ने 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टीम की ओर से मानिक सिंह ने 20 गेंदों में 65 रन और अजय कुमार ने 17 गेंदों में 42 रन की शानदार पारी खेली। पार्थ इलेवन की ओर से केशव गोप ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पार्थ इलेवन के ओपनर केशव गोप ने 26 गेंदों में नाबाद 94 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिससे टीम ने 6.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से जीत दर्ज की।

समापन समारोह में विजेता टीम को 30 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 20 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। केशव गोप को मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन, जबकि कपिल मिश्रा को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।