ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजमशेदपुर के लाल आर्मी में लेफ्टिनेंट बने शैलेश को भूमिहार सेना युवा मोर्चा ने सम्मानित किया

जमशेदपुर के लाल आर्मी में लेफ्टिनेंट बने शैलेश को भूमिहार सेना युवा मोर्चा ने सम्मानित किया

जमशेदपुर के लाल शैलेश को भूमिहार सेना युवा मोर्चा ने गुरुवार को सम्मानित किया।...

जमशेदपुर के लाल आर्मी में लेफ्टिनेंट बने शैलेश को भूमिहार सेना युवा मोर्चा ने सम्मानित किया
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 02 Dec 2021 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर के लाल शैलेश को भूमिहार सेना युवा मोर्चा ने गुरुवार को सम्मानित किया। आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने पर मोर्चा के सदस्यों ने शैलेश के ईस्ट प्लांट बस्ती बर्मामाइंस घर जाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष गौरव राय के नेतृत्व में मोर्चा के सदस्यों ने शैलेश को अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर मनोबल बढ़ाया।

शैलेश ने मोर्चा के सदस्यों से कहा कि वे जब भी शहर आएंगे तो युवा को प्रेरित करने के लिए नि:शुल्क कक्षा लेंगे। नई पीढ़ी को देश सेवा के लिए मोटिवेट करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के लिए मानसिक और शैक्षिक रूप से तैयार होने का टिप्स देंगे। मौके पर मोर्चा के महासचिव मुन्ना सिंह, उपाध्यक्ष नवीन कुमार, संरक्षक सूरज कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, मोनू शर्मा, ऋतिक कुमार, राजीव तिवारी, मनीष राय, सुशील पांडेय, उपेंद्र शर्मा, ओंकार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें