ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरथाने से भागने वाला भोला पांडेय गिरफ्तार

थाने से भागने वाला भोला पांडेय गिरफ्तार

बर्मामाइंस थाना हाजत से 16 मई को फरार हुए भोला पांडेय को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। वह चक्रधरपुर लूटकांड का आरोपी है। उसे 15 मई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बर्मामाइंस थाने से उसे...

थाने से भागने वाला भोला पांडेय गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 29 Jun 2018 05:08 PM
ऐप पर पढ़ें

बर्मामाइंस थाना हाजत से 16 मई को फरार हुए भोला पांडेय को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। वह चक्रधरपुर लूटकांड का आरोपी है। उसे 15 मई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बर्मामाइंस थाने से उसे चक्रधरपुर ले जाने के लिए पुलिस हथकड़ी लगा रही थी कि वह चकमा देकर भाग गया था।

बर्मामाइंस थाना प्रभारी रामयश प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भोला पांडेय कैरेज कालोनी में आया हुआ है। पुलिस ने तुरंत ही घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

यह है मामला : 14 मई 2018 को बर्मामाइंस कैरेज कालोनी में भोला पांडेय की पड़ोस के युवक से मारपीट हुई थी। इसे लेकर पुलिस दोनों पक्षों को बर्मामाइंस थाने लेकर पहुंची थी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि भोला चक्रधरपुर थाने का फरार वारंटी है। इसकी सूचना चक्रधरपुर पुलिस को दी गई। जब थाने में चक्रधरपुर पुलिस उसे ले जाने की प्रक्रिया कर रही थी कि अचानक भोला पुलिस को धक्का देकर भाग गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें