खासमहाल–गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता के विरोध में भाजपा के परसुडीह मंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परसुडीह मंडल जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता एवं अधूरे कार्य के कारण जनता को हो रही परेशानी की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता
ज्ञापन में बताया गया कि लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रही खासमहाल- गोविंदपुर सड़क लंबे समय से अधूरी एवं जर्जर स्थिति में पड़ी हुई है।
सड़क निर्माण कार्य के प्रभाव
स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य करने वाला संवेदक (ठेकेदार) कार्यस्थल से गायब है, जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह ठप है।
जनता की समस्याएं
जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ एवं धूल से आवागमन प्रभावित हो रहा है। ऑटो एवं एम्बुलेंस चालक भी इस मार्ग पर आने से बच रहे हैं, जिससे मरीजों, विद्यार्थियों एवं दैनिक यात्रियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जनता की मांग
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि स्थानीय जनता द्वारा कई बार संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
भाजपा की मांग
भाजपा परसुडीह मंडल ने ज्ञापन सौंप कर उपायुक्त से मांग की कि खासमहाल–गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
महत्वपूर्ण प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।