Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBhagwat Katha to be Held in Bari-Dih from January 4 to 11 by Vijaya Garden

बारीडीह विजया गार्डेन में भागवत कथा 4 से

विजया गार्डेन की ओर से बारीडीह में 4 से 11 जनवरी तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार और युवा पीढ़ी को धर्म व संस्कृति का ज्ञान देना है। कलश यात्रा सुबह 9.30...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 30 Dec 2024 08:52 PM
share Share
Follow Us on
बारीडीह विजया गार्डेन में भागवत कथा 4 से

विजया गार्डेन की ओर से बारीडीह में भागवत कथा का आयोजन 4 जनवरी से किया जाएगा। इसे लेकर रविवार को विजया गार्डेन समिति की ओर से प्रेस वार्ता की गई। इसमें बताया गया कि 4 से 11 जनवरी तक भागवत का आयोजन होगा। कार्यक्रम के संयोजक रवि सिंह ने बताया कि कथा के आयोजन का उ‌द्देश्य सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार तथा युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कृति का ज्ञान देना है। 4 जनवरी को कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा सुबह 9.30 बजे क्लब हाउस से निकलेगी। यात्रा में शामिल लोग दोमुहानी से जल लेकर वापस कथा स्थल आएंगे। प्रत्येक दिन संध्या 4 बजे से 8 तक कथा होगा। कथा वाचक की टीम वृंदावन से आएगी। पंडित पवन कृष्णा गौतम जी महाराज कथा कहेंगे। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। अंतिम दिन 11 को महाप्रसाद की व्यवस्था होगी। प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के आरपी सिंह, जीसी दास, राजेश सिंह, बीके यादव, गुड्डू सिंह, बीके सिंन्हा, प्रमोद मिश्रा, जितेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, सुधाकर राव, शैलेश सिंह व अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें