ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकुशवाहा संघ के चुनाव से पहले छीना-झपटी, हंगामा व हाथापाई

कुशवाहा संघ के चुनाव से पहले छीना-झपटी, हंगामा व हाथापाई

कुशवाहा संघ के 25 अगस्त को होने वाले चुनाव से पहले, स्क्रूटनी के दौरान ही शनिवार को संघ के गुरुनानक नगर साकची स्थित कार्यालय में बवाल हो गया। बवाल का कारण उपाध्यक्ष पद की महिला आरक्षित सीट पर नामांकन...

1/ 3कुशवाहा संघ के 25 अगस्त को होने वाले चुनाव से पहले, स्क्रूटनी के दौरान ही शनिवार को संघ के गुरुनानक नगर साकची स्थित कार्यालय में बवाल हो गया। बवाल का कारण उपाध्यक्ष पद की महिला आरक्षित सीट पर नामांकन...
कुशवाहा संघ के 25 अगस्त को होने वाले चुनाव से पहले, स्क्रूटनी के दौरान ही शनिवार को संघ के गुरुनानक नगर साकची स्थित कार्यालय में बवाल हो गया। बवाल का कारण उपाध्यक्ष पद की महिला आरक्षित सीट पर नामांकन...
2/ 3कुशवाहा संघ के 25 अगस्त को होने वाले चुनाव से पहले, स्क्रूटनी के दौरान ही शनिवार को संघ के गुरुनानक नगर साकची स्थित कार्यालय में बवाल हो गया। बवाल का कारण उपाध्यक्ष पद की महिला आरक्षित सीट पर नामांकन...
कुशवाहा संघ के 25 अगस्त को होने वाले चुनाव से पहले, स्क्रूटनी के दौरान ही शनिवार को संघ के गुरुनानक नगर साकची स्थित कार्यालय में बवाल हो गया। बवाल का कारण उपाध्यक्ष पद की महिला आरक्षित सीट पर नामांकन...
3/ 3कुशवाहा संघ के 25 अगस्त को होने वाले चुनाव से पहले, स्क्रूटनी के दौरान ही शनिवार को संघ के गुरुनानक नगर साकची स्थित कार्यालय में बवाल हो गया। बवाल का कारण उपाध्यक्ष पद की महिला आरक्षित सीट पर नामांकन...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 18 Aug 2019 08:09 PM
ऐप पर पढ़ें

कुशवाहा संघ के 25 अगस्त को होने वाले चुनाव से पहले, स्क्रूटनी के दौरान ही शनिवार को संघ के गुरुनानक नगर साकची स्थित कार्यालय में बवाल हो गया। बवाल का कारण उपाध्यक्ष पद की महिला आरक्षित सीट पर नामांकन करने वाली दो प्रत्याशियों में से एक भाजपा नेत्री राजपति देवी को सामान्य प्रत्याशी की कैटेगरी में डालना रहा। यह सब चल ही रहा था कि पूर्व सचिव ओम प्रकाश भगत ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी ओम प्रकाश के पास रखे नामांकन व स्क्रूटनी से संबंधित कागजात जबरन झपट लिए और उसे लेकर बाहर निकल गए। दूसरी ओर, अधिवक्ता और इस बार सचिव पद के प्रत्याशी संजय कुमार चुनाव कक्ष के सामने के कमरे में उन कागजातों को खोजने पहुंचे तो उनके साथ भगत की भिड़ंत हो गई। हालांकि दिलीप प्रसाद सिहत अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर मामले को मारपीट में बदलने से रोक दिया। इसकी सूचना पाकर साकची पुलिस पहुंच गई। काफी संख्या में संघ के कार्यकर्ता जुट गए। हालांकि मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस मामले में भगत के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। राजपति ने आरक्षण का नहीं किया दावा : मुख्य चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश ने राजपति देवी को महिला आरक्षित के बजाय सामान्य प्रत्याशी घोषित करने का कारण बताया। उन्होंने नामांकन पत्र दिखाते हुए बताया कि राजपति देवी ने पद के साथ महिला आरक्षण का लिखित दावा नहीं किया है जबकि पूनम वर्मा ने महिला आरक्षण का लिखित दावा किया है। उन्होंने कहा कि जिन्हें नामांकन रद्द होने की आशंका है, वही लोग बवाल करा रहे हैं। स्थिति यह है कि महिला उपाध्यक्ष के नामांकन की स्क्रूटनी में सात सदस्यीय चुनाव समिति भी बंट गई है। दो सदस्यों ने राजपति देवी के नामांकन पत्र को सही करार दिया है। हालांकि मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा है कि वे नियम से जरा भी इधर-उधर नहीं जाएंगे। जो संघ का संविधान कहता है, उसी के अनुरूप चुनाव होगा। किसी की जबरदस्ती नहीं चलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें