ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरलोगों को लूटने के लिए लिंक को बना रहे आधार

लोगों को लूटने के लिए लिंक को बना रहे आधार

आपके मोबाइल पर आने वाले मैसेज से आप ठगे जा सकते हैं। साइबर ठगों ने अपना नया जाल बिछाया है। इसके लिए अभी से सतर्कता की जरूरत है। अब तक तीन लोगों को ये ठग अपना शिकार बना चुके...

लोगों को लूटने के लिए लिंक को बना रहे आधार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 25 Mar 2019 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

आपके मोबाइल पर आने वाले मैसेज से आप ठगे जा सकते हैं। साइबर ठगों ने अपना नया जाल बिछाया है। इसके लिए अभी से सतर्कता की जरूरत है। अब तक तीन लोगों को ये ठग अपना शिकार बना चुके हैं।

ऐसे ठगते हैं: आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें लिखा होगा कि आपने अपना एसबीआई कार्ड को उनके साथ लिंक नहीं किया है। उसके साथ ही एक लिंक ठगों द्वारा दिया जाएगा। इसमें एटीएम नंबर, नाम, सीवीसी, कार्ड में लिखी तिथि आदि भरनी होगी। लिंक पर क्लिक करने पर आपसे कहा जाएगा कि इसे भरकर सबमिट कर दीजिए। बरतें सावधानी: पुलिस के अनुसार इस तरह का कोई भी लिंक बैंक द्वारा नहीं दिया गया है। यह ठगों का काम है। इस लिंक में सूचनाओं के भरते ही आपके अकाउंट से रुपये निकल जायेंगे। इसके लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें