पटमदा डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बसंत उत्सव
पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला में सोमवार को धूमधाम से बसंत उत्सव मनाया गया। प्राचार्य कृष्णपद महतो और अन्य शिक्षकों ने मिलकर दीप जलाकर उत्सव की शुरुआत की। छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ और नृत्य प्रस्तुत किए। अंत में होली खेलकर मिठाई बांटी गई।
पटमदा: पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला के सभागार में प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी सोमवार को कॉलेज परिवार की ओर से बड़े ही धूमधाम से बसंत उत्सव मनाया गया। उत्सव का शुभारम्भ प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो, व्याख्याता बिश्वनाथ महतो, शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. गौतम गोराई, शाश्वती महतो ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सभी को आबीर गुलाल लगाकर बधाई दी गई। स्वागत भाषण कॉलेज के कला संस्कृति विभाग के प्रभारी शाश्वती महतो ने किया। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो, बिश्वनाथ महतो, डॉ. गीता चक्रवर्ती, श्रीकांत मांझी, डॉ. शालीग्राम मिश्रा व चन्द्रशेखर महतो ने वसंत उत्सव पर अपना- अपना भाषण प्रस्तुत किया।
छात्र-छात्राओं में देवज्योति दत्त ने कविता पाठ किया, रेणुका सिंह, स्वपना गोप, भद्राबती महतो के मनमोहक नृत्य ने सबको मोहित कर दिया और खूब तालियां बटोरी। मंच का संचालन शाश्वती महतो ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन टुम्पा महतो ने किया। सभी छात्र - छात्राओं ने तथा अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी खूब होली खेली। अंत में सभी को मिठाई खिलाकर अनुष्ठान का समापन किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



