Jamshedpur News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, पटमदा के 650 एनपीए ऋण खातों का होगा निपटारा

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: पटमदा : बैंक ऑफ इंडिया की पटमदा शाखा में एनपीए (गैर निष्पादित आस्ति) घोषित ऋण खाताधारकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ऋण निपटारे का अवसर दिया जा रहा है। इसके तहत 550 केसीसी एनपीए ऋण खातों का समाधान किया जाएगा। 12 सितंबर को सिविल कोर्ट परिसर में लोक अदालत आयोजित की जाएगी।

Jamshedpur News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, पटमदा के 650 एनपीए ऋण खातों का होगा निपटारा

Jamshedpur News: पटमदा : बैंक ऑफ इंडिया की पटमदा शाखा में एनपीए (गैर निष्पादित आस्ति) घोषित ऋण खाताधारकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ऋण निपटारे का अवसर दिया जा रहा है। इसके तहत शाखा के कुल 550 केसीसी एनपीए ऋण खातों एवं100 अन्य खातों के मामलों के समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई है।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमशेदपुर के तत्वावधान में 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सिविल कोर्ट परिसर, जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। लोक अदालत में बैंक से संबंधित ऋण मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया की जानकारी

बैंक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एनपीए खाताधारक 10 सितंबर तक बैंक ऑफ इंडिया की पटमदा शाखा में संपर्क कर एकमुश्त ऋण समझौते का प्रस्ताव दे सकते हैं। बैंक प्राप्त प्रस्ताव पर अपने नियमों एवं नीति के अनुसार विचार करेगा। इसके बाद समझौते के योग्य मामलों का अंतिम निपटारा लोक अदालत में किया जाएगा। शाखा प्रबंधक अनुपम कुमारी ने सभी एनपीए खाताधारकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर बैंक शाखा से संपर्क करें और अपने ऋण खाते के निपटारे की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का समझौते के आधार पर समाधान कराने का यह महत्वपूर्ण अवसर है।

सवाल और जवाब

✦एनपीए खाताधारकों के लिए ऋण निपटारे का अवसर कब दिया जा रहा है?−
एनपीए खाताधारकों के लिए ऋण निपटारे का अवसर 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से दिया जा रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, पटमदा के 650 एनपीए ऋण खातों का होगा निपटारा