जिले के दो घाटों पर वैध बालू खनन पर लगी रोक, चार महीने तक रहेगी यह स्थिति
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरपूर्वी सिंहभूम जिले के कारिया मोहनपाल और स्वर्णरेखा घाटों पर बालू खनन पर एनजीटी द्वारा रोक लगा दी गई है। यह रोक 15 अक्तूबर तक जारी रहेगी। बालू उत्खनन की प्रक्रिया 31 मई से शुरू हुई थी, लेकिन 10 जून को इसे रोक दिया गया।

पूर्वी सिंहभूम जिले के दो घाटों पर वैध बालू खनन पर रोक लग गई है। इनमें कारिया मोहनपाल और स्वर्णरेखा कारिया मोहन पाल घाट शामिल हैं। एनजीटी की रोक की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। अब 15 अक्तूबर के बाद ही बालू का उत्खनन हो सकेगा। बालू उत्खनन के लिए बंगाल की एक एजेंसी को ठेका मिला था। सीटीओ जारी होने के बाद 31 मई से बालू का उत्खनन शुरू हुआ और 10 जून की आधी रात को इस पर रोक लग गई।
ये भी पढ़ें:बालू उठाव और परिवहन पर रोक
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


