हो समुदाय की महिलाओं के बीच बाहा बोंगा पर पारंपरिक साड़ी का वितरण
परसूडीह के छोलागोड़ा और बाड़ेगोड़ा गांव में बाहा बोंगा पर्व पर दिशोम गुरुजी के सपने फाउंडेशन द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने महिलाओं को पारंपरिक हो साड़ियों का वितरण किया। मुर्मू ने आदिवासियों की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने का आह्वान किया।

परसूडीह के छोलागोड़ा और बाड़ेगोड़ा गांव में बाहा बोंगा पर्व पर दिशोम गुरुजी के सपने फाउंडेशन की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक और झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर हो समुदाय की महिलाओं के बीच पारंपरिक हो साड़ियों का वितरण किया। अपने समाज की पारंपरिक वेशभूषा पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने इस पहल के लिए महाबीर मुर्मू एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए महाबीर मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों के सांस्कृतिक जीवन में बा: (सरहुल) पर्व का अत्यंत विशिष्ट महत्व है।
यह पर्व प्रकृति और श्रद्धा का संगम है, जिसमें नए फूलों, पत्तों और पेड़ों की पूजा के साथ देशवाली देवी-देवताओं और ग्राम देवताओं की आराधना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि मांदर और नगाड़ों की थाप पर किया जाने वाला सामूहिक नृत्य हमारे अटूट सामुदायिक जीवन और एकता का प्रतीक है। मुर्मू ने उपस्थित लोगों से अपनी भाषा, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि मिथुन चक्रवर्ती, मोसो सोय, सरस्वती पिंगुवा, नितिन हांसदा, शिवु ओझा, दुर्गा प्रसाद हांसदा, प्रतीक दिनकर और सागर कानूंगो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



