Jamshedpur News: बादामपहाड़-क्योंझर नई लाइन की जमीन अधिग्रहण का काम खत्म

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: ओडिशा के मयूरभंज जिले में बादामपहाड़-क्योंझर नई रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण पूरा हो गया है। 82 किमी से अधिक लंबी इस परियोजना पर 2106 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लाइन में सात स्टेशन और सौ से अधिक रोड ओवरब्रिज व अंडरब्रिज प्रस्तावित हैं। इसके शुरू होने से टाटानगर-पुरी की दूरी 180 किमी तक घटने की उम्मीद है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबंधित नई लाइनों का शिलान्यास किया था।

Jamshedpur News: बादामपहाड़-क्योंझर नई लाइन की जमीन अधिग्रहण का काम खत्म

Jamshedpur News:

जमशेदपुर। बादामपहाड़-क्योंझर नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का काम ओडिशा के मयूरभंज जिले में खत्म हो गया। दक्षिण पूर्व जोन से जमीन अधिग्रहण को लेकर 12 अक्तूबर को पत्र जारी हुआ है। बताया जाता है कि यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों के सुगमता से संचालन के लिए रेलवे 82 किमी से ज्यादा लंबी लाइन बनाने में 2106 करोड़ खर्च करने वाला है। इसमें ओडिशा के मयूरभंज जिले में 47 किमी से ज्यादा लाइन बननी है। रेलवे जोन के नए आदेश में बादामपहाड़-क्योंझर नई लाइन की आधी से ज्यादा जमीन पर काम शुरू करने का रास्ता साफ हो गया। बीते महीने बादामपहाड़ से क्योंझर के बीच नई लाइन बिछाने से पूर्व एक रोड ओवरब्रिज बनाने का आदेश हुआ था, जबकि 82 किमी से ज्यादा लंबी लाइन के बीच सात रेलवे स्टेशन और सौ से अधिक रोड ओवरब्रिज और अंडरब्रिज प्रस्तावित है। बादामपहाड़-क्योंझर लाइन शुरू होने से टाटानगर से पुरी स्टेशन की दूरी 180 किलोमीटर तक कम होने की उम्मीद है। इधर, गुरुमहिसानी-बांगडीपोसी के लिए ओड़शा व चाकुलिया-बुरामारा लाइन को झारखंड व पश्चिम बंगाल में जमीन अधिग्रहण का काम अंतिम चरण में है।

तीन राज्यों में नई रेल लाइनों का शिलान्यास

राष्ट्रपति ने किया था शिलान्यास

ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बादामपहाड़ क्योंझर, गुरुमहिसानी के साथ चाकुलिया बुरामारा नई लाइन का शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। इससे ओडिशा और झारखंड के यात्री कम समय में एक से दूसरी जगह आवागमन कर सकेंगे। इससे रेलवे को खनिजों की ढुलाई क्षमता बढ़ाने और ट्रेन ट्रैफिक नियंत्रित करने के अलावा साथ में सहूलियत होगी। टाटानगर-हिजली और जरूली की ओर लाइन जाम होने से वैक्लिपक मार्ग मिलेगा। पूर्व विधायक प्रहलाद पूर्ति ने रेलवे को मयूरभंज जिला में काम शुरू करने की मांग की है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦बादामपहाड़-क्योंझर नई रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण कहां पूरा हुआ है?−
ओडिशा के मयूरभंज जिले में जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: बादामपहाड़-क्योंझर नई लाइन की जमीन अधिग्रहण का काम खत्म