Jamshedpur News: बाबूलाल सोरेन फुटबॉल अकादमी ने ठक्कर बाप्पा क्लब को 3-0 से हराया

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर में जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल मुकाबले में बाबूलाल सोरेन फुटबॉल अकादमी ने ठक्कर बाप्पा क्लब को 3-0 से हराया। अकादमी ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बनाई, जिसका विस्तार दूसरे हाफ में 2 और गोल कर किया। ठक्कर बाप्पा क्लब बिना गोल किए मुकाबला समाप्त हुआ।

बाबूलाल सोरेन फुटबॉल अकादमी ने ठक्कर बाप्पा क्लब को 3-0 से हराया
बाबूलाल सोरेन फुटबॉल अकादमी ने ठक्कर बाप्पा क्लब को 3-0 से हराया

Jamshedpur News: जमशेदपुर। सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में खेले गए जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल मुकाबले में बाबूलाल सोरेन फुटबॉल अकादमी ने ठक्कर बाप्पा क्लब को 3-0 से शिकस्त दी। मैच के पहले हाफ के अंतिम दौर में अकादमी ने बढ़त बनाई। 43वें मिनट में जर्सी नंबर 06 समु डिग्गी ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।दूसरे हाफ की शुरुआत में अकादमी ने आक्रामक खेल जारी रखा। 48वें मिनट में जर्सी नंबर 09 शंकर करुवा ने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद 75वें मिनट में जर्सी नंबर 18 चंदन सिंह ने तीसरा गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।पूरे मुकाबले में ठक्कर बाप्पा क्लब की टीम अकादमी की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं रही और कोई गोल नहीं कर सकी।

मैच के दौरान बाबूलाल सोरेन फुटबॉल अकादमी के तीन खिलाड़ियों और ठक्कर बाप्पा क्लब के एक खिलाड़ी को पीला कार्ड दिखाया गया।मैच में राकेश कुमार किस्कू, रानी रूही दास, भुगलू हांसदा और नतवर हांसदा ने अधिकारी की भूमिका निभाई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: बाबूलाल सोरेन फुटबॉल अकादमी ने ठक्कर बाप्पा क्लब को 3-0 से हराया