Jamshedpur News: नवरात्रि में कांग्रेस का आंदोलन देश की संस्कृति पर हमला : मरांडी
Jamshedpur News: भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर देश की संस्कृति नष्ट करने और नवरात्रि के दौरान आंदोलन कर देवी उपासकों को परेशान करने का आरोप लगाया। सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कांग्रेस की राजनीति को नकारात्मक बताया। उन्होंने सीजेपी और कांग्रेस को एक जैसा कहा तथा आजसू नेताओं के भाजपा में शामिल होने को एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने जैसा बताया।
मरांडी ने कांग्रेस पर संस्कृति नष्ट करने का लगाया आरोप
Jamshedpur News:
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा की कांग्रेस देश की संस्कृति को नष्ट करने पर तुली हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नवरात्रि के समय कांग्रेस ने आंदोलन करके देवी की उपासना करने वालों को परेशानी में डाल दिया है। वे आज सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, परंतु हमारे देश की एक संस्कृति भी है, जिसे कांग्रेस नष्ट करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस पार्टी देश में अराजकता उत्पन्न कर रही है और उसके अतीत को देखें तो उसका चरित्र हमेशा से ऐसा ही रहा है।मरांडी ने कहा कि कांग्रेस तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी, गुजरात और उड़ीसा जैसे राज्यों से कई दशक से सत्ता से बाहर है। इसकी वजह से वह बौखला गई है और नकारात्मक राजनीति पर उतर आई है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीजेपी और कांग्रेस सभी एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। उनके टाइमलाइन को देखकर आप यह सहज ही समझ सकते हैं।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आजसू नेताओं का भाजपा में शामिल होना एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने जैसा है। उन्होंने आजसू में नाराजगी होने जैसी बात से इनकार किया।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा और प्रवक्ता प्रेम झा भी मौजूद थे।


