ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुर151 श्रद्धालुओं को बाबा का दर्शन कराएगा संघ

151 श्रद्धालुओं को बाबा का दर्शन कराएगा संघ

बाबा वैद्यनाथ सेवा संघ मानगो शहर के 151 श्रद्धालुओं को सावन में अपने खर्च पर देवघर ले जाकर महादेव का दर्शन कराएगा। संघ श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था तो करेगा ही, उनके रहने, भोजन और जरूरी होने...

151 श्रद्धालुओं को बाबा का दर्शन कराएगा संघ
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 27 Jun 2017 10:30 AM
ऐप पर पढ़ें

बाबा वैद्यनाथ सेवा संघ मानगो शहर के 151 श्रद्धालुओं को सावन में अपने खर्च पर देवघर ले जाकर महादेव का दर्शन कराएगा। संघ श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था तो करेगा ही, उनके रहने, भोजन और जरूरी होने पर इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराएगा। यह जानकारी संघ के प्रमुख व भाजपा नेता विकास सिंह ने सोमवार को दी। वे मानगो बड़ा हनुमान मंदिर में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जो पहले पंजीकरण कराएंगे उन्हें बस से आने-जाने की सुविधा मिलेगी। पंजीकरण के लिए किशोर वर्मन (8540986994) व विजय ओझा (7979004423) से संपर्क किया जा सकता है। 15 जुलाई को दोपहर 1 बजे डिमना रोड हीरा होटल के सामने मैदान से कांवरियों का जत्था निकलेगा। इसे मंत्री सरयू राय विदा करेंगे। 21 जुलाई को वापसी होगी। उन्होंने बताया कि कांवरियों के लिए ड्रेस कोड भी होगा ताकि भीड़ में उन्हें आसानी से पहचाना जा सके। महिलाओं के लिए अलग बस की व्यवस्था होगी। विकास सिंह ने बताया कि सभी 151 शिव भक्तों को सुविधाजनक ढंग से ले जाना और लाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि यह पहली यात्रा है इसलिए संख्या 151 रखी गई है। अगली बार इस संख्या में और बढ़ोत्तरी होगी। इस यात्रा के दौरान संघ डाक बम को नि:शुल्क सेवा उपलब्ध कराएगा। संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता जितेन्द्र मिश्रा, लाल बहादुर सिंह, राजेन्द्र राम, विजय ओझा, किशोर बर्मन भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें