होला-महल्ला: जसविंदर और जसप्रीत बनी सबसे तेज धावक
बाबा बंदा सिंह बहादर गतका अखाड़ा ने होला-महल्ला के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जसविंदर सिंह, जसप्रीत कौर और अन्य ने दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया। हर्षप्रीत सिंह ने दंड बैठक जीती। 157 सिख बच्चों ने भाग लिया। कई अन्य प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिसमें स्थानीय बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

बाबा बंदा सिंह बहादर गतका अखाड़ा की ओर से होला-महल्ला को समर्पित खेल प्रतियोगिता में जसविंदर सिंह, जसप्रीत कौर, संदीप सिंह, पलक कौर, पृथ्वीराज सिंह और गुरसिमरन कौर ने अपने-अपने ग्रुप में दौड़ जीत कर शानदार प्रदर्शन किया। हर्षप्रीत सिंह ने दंड बैठक प्रतियोगिता जीती, जबकि जसप्रीत कौर, संदीप सिंह, पलक कौर, पृथ्वीराज सिंह और गुरसिमरन कौर को इस वर्ष का सबसे तेज धावक घोषित किया गया। रविवार को मानगो गुरुद्वारा में आयोजित खेलों में स्थानीय सिख बच्चों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर अभिभावकों का मन मोह लिया। इसमें शहर के 157 सिख बच्चों ने हिस्सा लिया। हर्षप्रीत सिंह ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को सबसे कठिन मुकाबलों में पछाड़कर दंड बैठक का खिताब जीता।
बालिका वर्ग के सीनियर वर्ग में जसप्रीत कौर सबसे तेज धावक बनीं, जबकि अमृत कौर ने रजत और सिमरन कौर ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में संदीप सिंह तेज धावक बने, जबकि सिमरनदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते। 12 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ में पृथ्वीराज सिंह प्रथम रहे, जबकि हरवंशपाल सिंह और गुरसाहिब सिंह द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग में गुरसिमरन कौर ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अनन्या शर्मा और चानन कौर ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। गोला फेंक में हर्षप्रीत सिंह पहले स्थान पर रहे, जबकि धर्म सिंह और समरनील सिंह क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर ग्रुप में जसविंदर सिंह सबसे तेज धावक बने, जबकि हरहप्रीत सिंह और हरजीत सिंह क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। समिति द्वारा 100 मीटर दौड़, बोरी दौड़, स्पून-मार्बल दौड़, टोकरी गेंद दौड़, प्रश्नोत्तरी तथा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जसवंत सिंह जस्सू, सुखवंत सिंह सुक्खू, गुरशरण सिंह और बलजीत संसोआ ने मेंटर भूमिका निभाई। इसके अलावा करणवीर सिंह, जीवनजोत सिंह, मनिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह हनी, त्रिलोक सिंह, हरप्रीत कौर और जोगिंदर सिंह ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



