मानगो चौक पर डालसा का नशा उन्मूलन अभियान

Mar 01, 2026 06:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। 28 फरवरी को मानगो चौक पर आयोजित कार्यक्रम में दिहाड़ी मजदूरों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। इस अभियान में कई पारा लीगल वॉलंटियर्स ने मजदूरों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया।

मानगो चौक पर डालसा का नशा उन्मूलन अभियान

असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच नशा उन्मूलन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने जागरूकता अभियान चलाया। शनिवार 28 फरवरी को मानगो चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूरों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय तथा डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर चलाया गया। कार्यक्रम में डालसा की टीम से जुड़े पारा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, संजय तिवारी, जोबारानी बास्के एवं मनोज महतो ने मजदूरों से संवाद कर उन्हें नशा छोड़ने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

पीएलवी ने कहा कि नशा करे नाश केवल नारा नहीं, बल्कि सच्चाई है। नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति की सेहत, परिवार और समाज तीनों को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने समझाया कि शराब, गुटखा, सिगरेट, गांजा और चरस जैसे पदार्थों के सेवन से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती है। टीम के सदस्यों ने यह भी बताया कि नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन कानूनन अपराध है। नशा अपराध की जननी है और कई आपराधिक घटनाओं की जड़ में मादक पदार्थों का सेवन पाया जाता है। इसलिए इससे दूर रहना ही समझदारी है। अभियान के दौरान डालसा के कार्यों और उद्देश्यों की भी जानकारी दी गई। मजदूरों को बताया गया कि किसी भी कानूनी समस्या, मजदूरी विवाद, पारिवारिक मामला या अन्य मुद्दों पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। डालसा ने स्पष्ट किया कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक कानूनी सहायता पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है। आगे भी विभिन्न इलाकों में इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।