Jamshedpur News: एमओ अकेडमी के सभी माध्यमिक विद्यार्थियों को किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर के जाकिरनगर ओल्ड पुरुलिया रोड पर एमओ अकेडमी में आयोजित अवार्ड समारोह में 76 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें से 67 ने प्रथम डिविजन और 9 ने द्वितीय स्थान से सफलता प्राप्त की। समारोह में टाटा स्टील के डा. हसन इमाम मलिक और प्रो. लइकुर रहमान चौधरी मुख्य अतिथि रहे।

Jamshedpur News: एमओ अकेडमी के सभी माध्यमिक विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Jamshedpur News: जमशेदपुर। जाकिरनगर ओल्ड पुरुलिया रोड के एमओ अकेडमी प्रांगण मे आयोजित अवार्ड समारोह में स्कूल के माध्यमिक परीक्षा मे सभी सफल विद्यार्थियों को अवार्ड व सनद देकर सम्मानित किया गया । स्कूल मे कुल 76 विद्यार्थी सफल हुए उन मे 67 ने प्रथम डिविजन से सफलता प्राप्त की जबकि मात्र 9 विद्यार्थी ने द्वितीय स्थान से सफलता पाई । समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के खेल विभाग के डा . हसन इमाम मलिक व विशिष्ठ अतिथि प्रो. लइकुर रहमान चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य मे सभी विद्यार्थियों को सुभकामना देते हुए स्कूल के सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं को उनकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा की ।

इस अवसर पर स्कूल के सचिव मुसन्ना हसन उसमानी, डायरेक्टर जामी उसमानी, प्रधानाध्यापक समी अहमद खान, रूमी उसमानी सभी शिक्षकगण व अभिभावकगण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।