ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरलॉकडाउन में आर्थिक तंगी से परेशान ऑटो चालक ने की आत्महत्या

लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से परेशान ऑटो चालक ने की आत्महत्या

लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से परेशान होकर बालीगुमा सुगमा बस्ती निवासी ऑटो चालक महेश तंतुबाई (38) ने घर के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की है। महेश लॉकडाउन में ऑटो बंद होने...

लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से परेशान ऑटो चालक ने की आत्महत्या
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 19 May 2020 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से परेशान होकर बालीगुमा सुगमा बस्ती निवासी ऑटो चालक महेश तंतुबाई (38) ने घर के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की है। महेश लॉकडाउन में ऑटो बंद होने से काफी परेशान था। रात में परिजनों ने पेड़ पर शव लटकते हुए पाया तो सूचना पुलिस को दी। सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इस मामले में पत्नी कल्पना तंतुबाई के बयान पर थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। मृतक के दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि वह शराब का आदी था। रात में वह घर से घुमने की बात कहकर निकला, पर लौटा नहीं। बाद में परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो घर से 200 मीटर दूर पर स्थित पेड़ पर शव लटकता मिला। थानेदार ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उसका ऑटो नहीं चल रहा था। इससे वह परेशान था। उसका बड़ा भाई लक्की तंतुबाई हत्या के मामले में जेल में बंद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें