
कपाली में कार और बाइक चोरी का प्रयास नाकाम, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया युवक
जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। कपाली ओपी क्षेत्र में बीती देर रात वाहन चोरी की वारदात को
कपाली में देर रात एक युवक कार और मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एक नागरिक की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि यह घटना गुरुवार की रात लगभग 12 बजे की है। गौसनगर साल बागान निवासी अफजल फैज ने पुलिस को फोन कर सूचना दी थी कि उनके घर के बाहर खड़ी कार और मोटरसाइकिल के लॉक से छेड़छाड़ की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और तलाश शुरू की। घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पूरी घटना स्पष्ट हो गई।
फुटेज में एक युवक वाहनों का लॉक तोड़ने का प्रयास करता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। देर रात गौसनगर और आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध युवक को गौसनगर फुटबॉल मैदान स्थित बिस्मिल्लाह हॉल के पास से हिरासत में ले लिया गया। उसकी पहचान मोहम्मद सलामत अंसारी 23 वर्ष के रूप में हुई। हिरासत में लिए जाने के बाद पूछताछ के दौरान सलामत ने खुद को घटना से अलग बताने की कोशिश की और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने उसे चोरी के प्रयास का दोषी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया। ओपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




