सोनारी में महिला पर चाकू से हमला, चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Mar 02, 2026 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर संवाददाता। सोनारी में महिला पर चाकू हमला, चला हाई वोल्टेज सोनारी में महिला पर चाकू हमला, चला हाई वोल्टेज

सोनारी में महिला पर चाकू से हमला, चला हाई वोल्टेज ड्रामा

सोनारी के आदर्श नगर फेज 6 में रविवार रात 9 बजे एक व्यक्ति ने महिला पर चाकू से हमला का प्रयास किया। घटना में सपना नामक महिला बाल-बाल बच गई। सपना ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, पर उसने पुलिस को भी धमकी देना शुरू कर दिया और हाथ में चाकू लेकर हमले का प्रयास किया। यह हाई वोल्टज ड्रामा एक घंटे तक चला। सपना ने बताया कि वह शिक्षिका है और हाल ही में कॉलोनी में शिफ्ट हुई है। वह रात को पौधों में पानी दे रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति चाकू लेकर आया और कहने लगा कि किसने यहां रहने के लिए कमरा दिया है।

बातचीत के बाच ही उसने चाकू से हमला करने का प्रयास किया। सपना ने बाल्टी से अपनी जान बचाई। सपना के अनुसार, शिकायत के बाद जब पुलिस पहुंची तो व्यक्ति ने पुलिस पर भी हमला का प्रयास किया। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति से पूरे कॉलोनी की महिलाएं परेशान हैं। फिलहाल पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।