ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटेल्को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

टेल्को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

टेल्को भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा पर शनिवार रात टेल्को नर्सरी के पास जानलेवा हमला किया गया। हमलावर बाइक पर सवार थे। शर्मा को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विकास के भाई चंदन ने...

टेल्को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 18 Jun 2018 01:18 AM
ऐप पर पढ़ें

टेल्को भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा पर शनिवार रात टेल्को नर्सरी के पास जानलेवा हमला किया गया। हमलावर बाइक पर सवार थे। शर्मा को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विकास के भाई चंदन ने बताया शनिवार रात में जोजोबेड़ा से लौटने के दौरान कुछ युवकों ने घटना को अंजाम दिया। उसमें एक की पहचान की गई है, जिसका नाम विवेक है। पथराव का आरोप : दूसरी ओर, दूसरा पक्ष जिस पर विकास शर्मा पर हमले का आरोप है उसका कहना है कि विकास शर्मा का भाई चंदन ही पिछले दिनों टेल्को इलाके में वाहनों पर हो रहे पथराव में शामिल है। इस घटना की लिखित मनीष सिंह और राजू सिंह ने की है। विवाद का कारण : बताया जाता है कि बांगियो क्रिस्टो दुर्गा पूजा मैदान में कार्यक्रम होता है। इसको लेकर कमेटी में दो गुट हो गए हैं। उसे लेकर ही विवाद है और इसी विवाद के परिणाम स्वरूप दोनों पक्ष झगड़ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें