ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबागबेड़ा में आपसी विवाद में रॉड से हमला, तीन घायल

बागबेड़ा में आपसी विवाद में रॉड से हमला, तीन घायल

बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बेड़ाडीपा में शनिवार को तीन लोगों पर रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। घायलों का नाम राजेश प्रजापति, उसके भाई अशोक प्रजापति और मां सुमित्रा देवी को चोट लगी...

बागबेड़ा में आपसी विवाद में रॉड से हमला, तीन घायल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 05 Jan 2020 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बेड़ाडीपा में शनिवार को तीन लोगों पर रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। घायलों का नाम राजेश प्रजापति, उसके भाई अशोक प्रजापति और मां सुमित्रा देवी को चोट लगी है। उन पर उसी के चाचा महादेव प्रजापति ने रॉड से हमला किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां स्थिति गंभीर होने पर सभी को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां सभी का इलाज चल रहा है। घायलों को सर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल राजेश प्रजापति ने बताया कि वह ठेला चलकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। चाचा महादेव से हमेशा से संपत्ति को लेकर विवाद होता रहा है। शनिवार को चाचा महादेव, राजेन्द्र, कृष्णा, लक्ष्मी, और विनीता देवी घर में घुसे और रॉड से हमला कर घायला कर दिया। बागबेड़ा थाना में मामले कि शिकायत की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें