Attack on BJP Worker Padmalocan Mahato s Home in Jharkhand Arson Incident Under Investigation पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस के गांव में भाजपा कार्यकर्ता को जलाकर मारने का प्रयास, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsAttack on BJP Worker Padmalocan Mahato s Home in Jharkhand Arson Incident Under Investigation

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस के गांव में भाजपा कार्यकर्ता को जलाकर मारने का प्रयास

पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम के मुचीडीह गांव में भाजपा कार्यकर्ता पद्मलोचन महतो के घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 14 April 2025 05:35 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस के गांव में भाजपा कार्यकर्ता को जलाकर मारने का प्रयास

पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम के मुचीडीह गांव में भाजपा कार्यकर्ता पद्मलोचन महतो के घर में 10 अप्रैल की रात को घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पद्मलोचन ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की नीयत से अज्ञात व्यक्तियों ने घर में आग लगा दी। उन्होंने 11 अप्रैल को भाजपा के बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी के साथ थाने में जाकर लिखित शिकायत की और जांच करने के साथ दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पद्मलोचन महतो का घर राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस के घर से महज 300 मीटर की दूरी पर है। उन्होंने बताया कि घर के आंगन में मौजूद फूस की छावनी वाले चबूतरे (बैठक खाना) में किसी ने रात 12 बजे के बाद पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जब भनक लगने पर वे जगे और कमरे से निकले तो पेट्रोल की गंध आ रही थी। इस दौरान देखा कि चबूतरे के छत की मोटी-मोटी लकड़ियां जल रही थीं। गनीमत रही कि उस दिन बारिश के कारण आग तेजी से फैल नहीं पाई अन्यथा पूरे परिवार को इसकी कीमत चुकानी पड़ती। भाजपा कार्यकर्ता पद्मलोचन का कहना है कि उनके द्वारा शोर मचाने पर पड़ोस के लोग पहुंचे और घर में लगी आग को बुझाया। हालांकि इस घटना में कबूतर पालने के लिए लगाए गए 12 हंडी में मौजूद चूजे एवं अंडे नष्ट हो गए तथा चबूतरे के छत की पुरानी लकड़ी खाक हो गई। इस संबंध में बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पद्मलोचन के मुताबिक, उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है। इसके बावजूद ऐसी घटना क्यों और कैसे हुई, जांच के बाद ही पता चल सकता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी ने बताया कि पद्मलोचन महतो भाजपा के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनके साथ हुई घटना निंदनीय है। इसकी जांच पुलिस से करने की मांग की गई है। अगर जल्द मामले का खुलासा नहीं किया जाता है तो पार्टी की ओर से आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।