ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरतूफान से बर्बाद फसलों का हो रहा आकलन

तूफान से बर्बाद फसलों का हो रहा आकलन

जमशेदपुर। जिले में यास तूफान के कारण बर्बाद फसलों का गुरुवार को आकलन शुरू हो

तूफान से बर्बाद फसलों का हो रहा आकलन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 28 May 2021 04:20 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। जिले में यास तूफान के कारण बर्बाद फसल का गुरुवार को आकलन शुरू हो गया। शुक्रवार शाम तक रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। बर्बाद होने वाली फसल का आकलन करने के लिए अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी किसानों से बातचीत और मौके पर जाकर आकलन कर रहे हैं। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार कालिंदी ने बताया कि फसल बर्बाद होने की सूचना न के बराबर है, लेकिन रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं। अधिकतर किसानों ने सब्जी की खेती की थी, उन्होंने लौकी, झींगा व नेनुआ तोड़ लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें