ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरविधानसभा चुनाव : हेमंत बोले- ऐेसा पत्ता खोलते पक्ष में होगा चुनाव परिणाम

विधानसभा चुनाव : हेमंत बोले- ऐेसा पत्ता खोलते पक्ष में होगा चुनाव परिणाम

पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा राजनीतिक बिसात में हमने भी अपनी जगह बनायी है। समय का इंतजार कीजिये, ऐसा पत्ता खोलेंगे कि चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में होगा। हमें...

विधानसभा चुनाव : हेमंत बोले- ऐेसा पत्ता खोलते पक्ष में होगा चुनाव परिणाम
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 14 Nov 2019 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा राजनीतिक बिसात में हमने भी अपनी जगह बनायी है। समय का इंतजार कीजिये, ऐसा पत्ता खोलेंगे कि चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में होगा। हमें अपने कार्यकर्ताओं एवं राजनीति की रणनीतियों पर पूरा विश्वास है। सोरेन बुधवार को सरायकेला-खरसावां के चांडिल के रूचाप स्थित धाधकीडीह में मामी के श्राद्धकर्म में पिता झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के साथ पहुंचे थे।

सुविधा के अनुसार राजनीति करती है आजसू : सोरेन ने राजनीतिक उठापटक के बीच मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आजसू पार्टी सुविधानुसार राजनीति करती है। भाजपा-आजसू के गठबंधन की तस्वीर स्पष्ट नहीं है, परदे के पीछे इसकी क्या कहानी है यह बाद में ही पता चलेगा। कहा, गठबंधन में उठा पटक चल रही है। चुनाव के बाद भाजपा राज्य में खड़ी हो पायेगी इसमें संशय है। भाजपा एवं आजसू एक सांप है, जिसके दो मुंह हैं। जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं आजसू से पिछले पांच वर्षों का हिसाब लेगी।

ये थे मौजूद : पूर्व विधायक रामदास सोरेन, जिलाध्यक्ष सुभेंदु महतो, सुरेश खेतान, आस्तिक महतो, सुखराम हेम्ब्रम, तरूण डे, मुरतेज अंसारी, समीर महंती, गुरुचरण किस्कू, लालटू महतो, जगन्नाथ महतो आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें