ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरविधानसभा चुनाव : सीएम, अभय सहित 25 ने खरीदे फॉर्म

विधानसभा चुनाव : सीएम, अभय सहित 25 ने खरीदे फॉर्म

नामांकन फार्म खरीदने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। जिले के छह विधान सभा क्षेत्रों के लिए कुल 25 लोगों ने नामांकन के पर्चे खरीदे। इनमें पोटका से आठ जबकि जमशेदपुर पूर्वी सीट से कुल 9 लोगों ने...

विधानसभा चुनाव : सीएम, अभय सहित 25 ने खरीदे फॉर्म
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 16 Nov 2019 02:38 AM
ऐप पर पढ़ें

नामांकन फार्म खरीदने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। जिले के छह विधान सभा क्षेत्रों के लिए कुल 25 लोगों ने नामांकन के पर्चे खरीदे। इनमें पोटका से आठ जबकि जमशेदपुर पूर्वी सीट से कुल 9 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे। जमशेदपुर पश्चिम से चार, जुगसलाई व बहरागोड़ा से एक-एक जबकि घाटशिला विधान सभा क्षेत्र से दो लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों में मुख्यमंत्री रघुवर दास, झाविमो नेता अभय सिंह, कांग्रेसी योगेन्द्र शर्मा (मुन्ना शर्मा), दिव्यांग धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, सोमरा तिर्की, विजय सिंह, छात्र नेता सागर तिवारी, ऋषि कुमार और जदयू के बाद कांग्रेस का दामन थामने वाले डॉ. पवन कुमार पांडेय शामिल हैं। जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र से नामांकन पत्र खरीदने वालों में सुनील मुखी, शैलेश शर्मा, आकाश कुमार तांती और जितेन्द्र सिंह शामिल हो गए हैं। पोटका से विवादित कॉलेज शिक्षक प्रो. जीत राय हांसदा, जिला परिषद की अध्यक्ष बुलूरानी सिंह, मायामति टुडू, हीरामनी मुर्मू, सीरमा देवगम, शंकर मुंडा, धनंजय सिंह और नरेश कुमार मुर्मू शामिल हैं। जुगसलाई से विजय मुखी, बहरागोड़ा से दुर्गा चरण हांसदा तथा घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र खरीदने वालों में सुभाष सामद और जयपाल सोरेन शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें