ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरविधानसभा चुनाव : पूर्वी सिंहभूम में 4 सामान्य प्रेक्षक और 6 व्यय प्रेक्षक प्रतिनियुक्त

विधानसभा चुनाव : पूर्वी सिंहभूम में 4 सामान्य प्रेक्षक और 6 व्यय प्रेक्षक प्रतिनियुक्त

जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 4 सामान्य प्रेक्षक और 6 व्यय प्रेक्षक एवं एक पुलिस प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई...

विधानसभा चुनाव : पूर्वी सिंहभूम में 4 सामान्य प्रेक्षक और 6 व्यय प्रेक्षक प्रतिनियुक्त
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 13 Nov 2019 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 4 सामान्य प्रेक्षक और 6 व्यय प्रेक्षक एवं एक पुलिस प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। विधानसभावार बहरागोड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक के तौर पर जीबी पाटिल, व्यय प्रेक्षक के तौर पर सुनील कुमार पांडेय को प्रतिनियुक्त किया गया है। घाटशिला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक के तौर पर यादव मंडल, जबकि व्यय प्रेक्षक के तौर पर टीवी वामस्लधर, पोटका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और जुगसलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक ही सामान्य प्रेक्षक ई. सरावनवेलराज को प्रतिनियुक्त किया गया है। पोटका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए व्यय प्रेक्षक के तौर पर विक्रम डी फडके और जुगसलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुशांता साहा को व्यय परीक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक ही सामान्य प्रेक्षक पार्थसारथी सेनशर्मा को प्रतिनियुक्त किया गया है। जमशेदपुर पूर्वी के लिए व्यय प्रेक्षक के तौर पर रानू मुखर्जी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए व्यय प्रेक्षक के तौर पर प्रवीर गुप्ता चौधरी को प्रतिनियुक्त किया गया है। पुलिस परीक्षक के तौर पर दयानंद मिश्रा को प्रतिनियुक्त किया गया। प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक द्वारा सहायक व्यय प्रेक्षकों के साथ बैठक कर की गई। सभी सहायक व्यय प्रेक्षकों को निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देश की जानकारी दी गई। उन्होंने सहायक व्यय प्रेक्षकों के साथ बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्याशियों द्वारा अपने चुनाव प्रचार में किए जा रहे व्यय का ठीक से विश्लेषण करें, जिससे किसी भी प्रत्याशी को किसी भी प्रकार की कोई शिकायत करने का अवसर न मिले, वहीं चुनाव कार्य में होने वाले भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाया जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें