Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsAshmita Basketball League 2025-26 Team Madness Crowned Champion in Jamshedpur
अश्मिता बास्केटबॉल लीग में  टीम मैडनेस बनी चैंपियन

अश्मिता बास्केटबॉल लीग में टीम मैडनेस बनी चैंपियन

संक्षेप:

जमशेदपुर में खेलो इंडिया के तहत अश्मिता बास्केटबॉल लीग 2025-26 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया, जिसमें टीम मैडनेस ने फाइनल जीतकर खिताब हासिल किया। टाटा स्टील ट्रेनिंग टीम उपविजेता रही और आईएसडब्ल्यूपी टीम तीसरे स्थान पर रही। रीत अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

Feb 09, 2026 12:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। खेलो इंडिया के तहत अश्मिता बास्केटबॉल लीग 2025-26 का सफल आयोजन गोविंद विद्यालय, तमोलिया में किया गया। सरायकेला खरसांवा जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में टीम मैडनेस ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता, जबकि टाटा स्टील ट्रेनिंग टीम उपविजेता और आईएसडब्ल्यूपी टीम तीसरे स्थान पर रही। रीत अग्रवाल (टीम मैडनेस) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में खेल भावना और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें