ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा समूह के कानूनी सलाहकर थे अरुण जेटली

टाटा समूह के कानूनी सलाहकर थे अरुण जेटली

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का जमशेदपुर से गहरा जुड़ाव रहा है। भले ही वे जमशेदपुर नहीं आए, पर बतौर कानूनी सलाहकार टाटा समूह से जुड़े...

टाटा समूह के कानूनी सलाहकर थे अरुण जेटली
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 25 Aug 2019 05:43 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का जमशेदपुर से गहरा जुड़ाव रहा है। भले ही वे जमशेदपुर नहीं आए, पर बतौर कानूनी सलाहकार टाटा समूह से जुड़े थे। उनके निधन की खबर से यहां शोक की लहर है। उनसे लगाव रखनेवाले लोग बताते हैं कि वे मिलनसार और मृदुभाषी थे। साथ ही बड़ी आत्मीयता से लोगों से मिलते थे। डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, हरेंद्र पांडेय, ब्रह्मदेव शर्मा जैसे पुराने नेताओं का कहना है कि जेटली का लगाव जमशेदपुर से रहा है। लेकिन वे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें